ज़िन्दगी में खुश कैसे रहे-----------------------------------------खुश रहना हर कोई चाहता है लेकिन अक्सर हम परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते है, जरूरी यह होता है कि हम उनसे कैसे निपटते हैं। आइए आज आपको खुश रहने के कुछ सरल टिप्स बताते हैं। स्माइल- सबसे अधिक जरूरी है आपका मुस्कुराना। परिस्थिति चाहे जैसी हो आपके चेहरे पर एक मुस्कान सजी रहेगी तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी। प्रेरणा - जिस व्यक्ति का काम अच्छा लगे उससे प्रेरणा लें। अखबार के अलावा किताबें पढ़ने की आदत डालें। हर व्यक्ति में अच्छी और बुरी बातें होती है आप उसमें क्या देखते हैं और क्या सीखते हैं यह आप पर ही तो निर्भर करता है। हर व्यक्ति की अच्छी बातें सीखने और आत्मसात करने का प्रयास कीजिए। रिलैक्स्ड रहें- दिन भर में पचासों ऐसे कारण सामने आते है जिनसे खीज होती है, स्वस्थ रहने के लिए बेहतर है कि यह खीज आपके साथ क्षण भर ही रहे। तुरंत हर चीज पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें- आप के आस-पास के लोग सकारात्मक सोच वाल...
Hindi shayri poetry and motivational Thought