Skip to main content

ज़िन्दगी में खुश कैसे रहे How To Happy in life









ज़िन्दगी में खुश कैसे रहे-----------------------------------------खुश रहना हर कोई चाहता है लेकिन अक्सर हम परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते है, जरूरी यह होता है कि हम उनसे कैसे निपटते हैं। आइए आज आपको खुश रहने के कुछ सरल टिप्स बताते हैं।


स्माइल- सबसे अधिक जरूरी है आपका मुस्कुराना। परिस्थिति चाहे जैसी हो आपके चेहरे पर एक मुस्कान सजी रहेगी तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी।


प्रेरणा - जिस व्यक्ति का काम अच्छा लगे उससे प्रेरणा लें। अखबार के अलावा किताबें पढ़ने की आदत डालें।


हर व्यक्ति में अच्छी और बुरी बातें होती है आप उसमें क्या देखते हैं और क्या सीखते हैं यह आप पर ही तो निर्भर करता है। हर व्यक्ति की अच्छी बातें सीखने और आत्मसात करने का प्रयास कीजिए।


रिलैक्स्ड रहें- दिन भर में पचासों ऐसे कारण सामने आते है जिनसे खीज होती है, स्वस्थ रहने के लिए बेहतर है कि यह खीज आपके साथ क्षण भर ही रहे। तुरंत हर चीज पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें।


सकारात्मक लोगों के साथ रहें- आप के आस-पास के लोग सकारात्मक सोच वाले हों यह सबसे ज्यादा जरूरी है।

नकारात्मक सोच वाले लोग अगर आसपास हो भी तो कोशिश करें कि उनकी सोच का आप पर असर ना पड़े।

दयालुता- इसकी शुरुआत भी आप अपने आप से करें। खुद के प्रति दयालु रहें आपकी सोच पॉजिटिव हो जाएगी। फिर हर किसी के प्रति उदार भाव रखें आपको भी अच्छा लगेगा।


विश्वास - जी हां, फरेब की इस दुनिया में विश्वास के साथ चलें। आपका विश्वास आपको दिशा देगा। ‍विश्वास करें और विश्वास जीतें यही खुश रहने का मूल मंत्र है। आत्मविश्वास से इसकी शुरुआत होती है।


ध्यान बांटें- जो बात आपको ज्यादा परेशान कर रही है उससे अपना ध्यान हटा कर उन बातों की तरफ कीजिए जो आपको अच्छी लगती है।



अक्सर हम दूसरों से बहुत अधिक उम्मीद रखने लगते हैं और जब वे हमारी उन उम्मीदों के विपरीत व्यवहार करते हैं तो हमें दुख पहुंचता है। अत: अपेक्षाओं को कम करें। जो अच्छा लगे व ह सोचें ।

प्यार करें- हम सभी अपने जीवन में एक बार प्यार अवश्य करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है प्यार आपको ताकत देता है।



सच्चे दिल से किसी को चाहे। अपने प्यार को विशाल बनाएं। अपने प्रेमी या प्रेमिका को हर वक्त खुशी देने के बारे में सोचें। आपको भी उतना ही प्यार मिलेगा। खुशी के लिए इससे बढ़कर और कोई दवा नहीं हो सकती।

हमेशा खुद को सकारात्मक रखे वरना औरो की बातों में ना आये

Comments

Popular posts from this blog

Deep garg shayri deepkikalam

 New shayri Deep garg

बाल जड़ने के कारण गंजेपन का कारण

-गंजेपन की कारण    प्रत्येक व्यक्ति काले और घने बालों की चाहत रखता है। बालों का असमय झड़ना किसी को अच्छा नहीं लगता। बाल झड़ने का सीधा असर खूबसूरती पर पड़ता है। कम बालों के कारण इंसान उम्र में भी अधिक लगता है। वर्तमान समय में यह समस्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या महिलाओं की तुलना में अधिक पायी जाती है। लेकिन बालों का झड़ना और पतला होना महिलाओं में भी कम नहीं है लेकिन इसके कारण ज़रूर भिन्न भिन्न हो सकते हैं। बालों का झड़ना रोका भी जा सकता है लेकिन इसके लिए ज़रूरी है सही कारण का पता होना। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही कारण जिनकी वजह आपके बाल झड़ रहे हैं।    बालों पर अत्यधिक प्रयोग है बाल गिरने का कारण - Hair Loss from Overstyling in Hindi नित्य बालों पर नया प्रयोग या उन्हें स्ट्रेटनिंग और ड्रायर की सहायता से सुन्दर बनाने की चाहत आपको बहुत बड़ा नुकसान दे सकती है। इन सभी उपकरणों और अत्यधिक शैम्पू, कलर आदि के उपयोग से भी बाल बेजान हो जाते हैं और अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। ये सभी केमिकल युक्त पदार्थ होते हैं जो स...

स्मोकिंग कैसे छोड़े नुकसान

*स्मोकिंग कैसे छोड़े किसी भी चीज की लत बुरी होती है। अगर आपको ऐसी चीज की लत है जिससे आपके साथ ही अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचता हो तो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। ऐसी ही एक लत है स्मोकिंग स्मोकिंग छोड़ने के लिए लोग अगर सही से प्रयास करें तो इस बुरी आदत को छोड़ा जा सकता है। कई लोग स्मोकिंग तो छोड़ना चाहते हैं लेकिन उनके मन में डर ना रहता है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद आप अपने       के साथ ही अन्य लोगों की  को भी सुरक्षित कर सकते हैं। बेहतर रहेगा कि एक बार समय रहते हुए स्मोकिंग की बुरी आदत छोड़ दें। अगर आपको नहीं पता है कि स्मोकिंग कैसे छोड़ी जाए तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। आप चाहे तो अपने संबंधी या  को भी इस बुरा आदत से बचने के उपाय की जानकारी दे सकते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के लिए ढूढ़ें वजह आपको स्मोकिंग छोड़ने के लिए सबसे पहले सॉलिड रीजन ढूढ़ना होगा। आखिर स्मोकिंग क्यों छोड़नी चाहिए। स्मोकिंग करने से आप अपने परिवार, अपने बच्चों को सैकेंड हैंड/पैसिव स्मोकिंग के खतरे से बचा सकते हैं। स्मोकिंग से लंग केंसर  ...