Skip to main content

तनाव (depression)

तनाव से कैसे बचें-
       
                    दोस्तो जैसा कि हम सब जानते है तनाव जैसी समस्या से आज कई लोग ग्रसित है यह किसी प्रकार की बीमारी तो नही है पर हां अगर ध्यान ना रखा जाए तो यह बीमारी का रूप ले सकती है और गम्भीर मामलों में ये जानलेवा भी साबित हो सकती है और आत्महत्या करने को मजबूर कर सकती है।अतः जरूरी है कि इस समस्या को हल्के में न लिया जाए और यथोचित उपाय किए जाए।चलिए जानते है इस तेजी से बढती जा रही समस्या तनाव के कुछ कारण और साथ ही जानेंगे इसके उपायों के बारे में...
मुख्य कारण-1.तनाव का मुख्य कारण है आज बदलती जीवनशैल

इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चों तक को किसी न किसी वजह से तनाव व स्ट्रेस होता है। तनाव की वजह से लोग मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बीमारियों का शिकार तक हो जाते हैं। ऐसे में आपको ढेरों सलाहकार मिलते हैं जो तनाव को कम करने के टिप्स बताते हैं। यदि आपने बिना सोचे-समझे उनकी सलाह मान ली तो आपका तनाव कम होने की बजाए और भी बढ़ सकता है। आइए, जानते हैं कैसे?
1. कई लोग आपको सलाह देते होंगे कि तनाव वाली बात से अपना ध्यान हटाने के लिए टीवी व फिल्‍में देखिए। लेकिन यह तरीका ज्यादा समय काम करने वाला नहीं है। जैसे ही आप टीवी व फिल्‍म देखकर उठेंगे कि कुछ ही देर बाद आप वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे और जो समय बिना मतलब टीवी देखने से खराब होगा, सो अलग।
2. कई लोग सलाह देते हैं कि जिस बात से तनाव है उसके बारे में मत सोचो यानी कि उस बात को नजरअंदाज करो। तो आपको बता दें कि यह तो और भी गलत है, इससे भी स्थाई मदद नहीं मिलेगी। यह सलाह तो आपके लिए ऐसी होगी कि समस्या जस की तस बनी रहेगी, केवल आप अपनी आंखें बंद करने का नाटक कर रहे होंगे और आप ऐसा कब तक कर पाएंगे? जितने ज्यादा समय बाद आप समस्या पर ध्यान देंगे  तब तक समस्या काफी बड़ी हो चुकी होगी और तनाव का स्‍तर भी बढ़ जाएगा
3. कुछ लोग कहते हैं कि अपने दिल की बात किसी को बता देने से दिल हल्का होगा और समस्या का हल निकलेगा, यह काफी हद तक सही है, लेकिन कितनों से अपनी समस्या के बारे में चर्चा करनी चाहिए? यह सोचने वाली बात है। हर किसी को अपने तनाव के कारण बताते रहने पर तनाव कम होने की बजाए बढ़ भी सकता है। न तो सब आपकी स्थिति और बात समझ पाएंगे, न ही सब आदर्श सुझाव दे पाएंगे। इसके उलट आपके बारे में गलत राय बना ली तो आपको एक और बात का तनाव हो जाएगा।
4. कुछ लोग तनाव में होते हैं तो सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन सिगरेट पीने से फायदा तो एक नहीं होता केवल शरीर और दिमाग को नुकसान ही होता है।
5. कई लोग तनाव वाली बात से ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया के प्‍लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, टि्वटर आदि का अत्यधिक इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे भी तनाव कम होने की बजाए और बढ़ता ही है।

Comments

Popular posts from this blog

Deep garg shayri deepkikalam

 New shayri Deep garg

बाल जड़ने के कारण गंजेपन का कारण

-गंजेपन की कारण    प्रत्येक व्यक्ति काले और घने बालों की चाहत रखता है। बालों का असमय झड़ना किसी को अच्छा नहीं लगता। बाल झड़ने का सीधा असर खूबसूरती पर पड़ता है। कम बालों के कारण इंसान उम्र में भी अधिक लगता है। वर्तमान समय में यह समस्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या महिलाओं की तुलना में अधिक पायी जाती है। लेकिन बालों का झड़ना और पतला होना महिलाओं में भी कम नहीं है लेकिन इसके कारण ज़रूर भिन्न भिन्न हो सकते हैं। बालों का झड़ना रोका भी जा सकता है लेकिन इसके लिए ज़रूरी है सही कारण का पता होना। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही कारण जिनकी वजह आपके बाल झड़ रहे हैं।    बालों पर अत्यधिक प्रयोग है बाल गिरने का कारण - Hair Loss from Overstyling in Hindi नित्य बालों पर नया प्रयोग या उन्हें स्ट्रेटनिंग और ड्रायर की सहायता से सुन्दर बनाने की चाहत आपको बहुत बड़ा नुकसान दे सकती है। इन सभी उपकरणों और अत्यधिक शैम्पू, कलर आदि के उपयोग से भी बाल बेजान हो जाते हैं और अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। ये सभी केमिकल युक्त पदार्थ होते हैं जो स...

स्मोकिंग कैसे छोड़े नुकसान

*स्मोकिंग कैसे छोड़े किसी भी चीज की लत बुरी होती है। अगर आपको ऐसी चीज की लत है जिससे आपके साथ ही अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचता हो तो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। ऐसी ही एक लत है स्मोकिंग स्मोकिंग छोड़ने के लिए लोग अगर सही से प्रयास करें तो इस बुरी आदत को छोड़ा जा सकता है। कई लोग स्मोकिंग तो छोड़ना चाहते हैं लेकिन उनके मन में डर ना रहता है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद आप अपने       के साथ ही अन्य लोगों की  को भी सुरक्षित कर सकते हैं। बेहतर रहेगा कि एक बार समय रहते हुए स्मोकिंग की बुरी आदत छोड़ दें। अगर आपको नहीं पता है कि स्मोकिंग कैसे छोड़ी जाए तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। आप चाहे तो अपने संबंधी या  को भी इस बुरा आदत से बचने के उपाय की जानकारी दे सकते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के लिए ढूढ़ें वजह आपको स्मोकिंग छोड़ने के लिए सबसे पहले सॉलिड रीजन ढूढ़ना होगा। आखिर स्मोकिंग क्यों छोड़नी चाहिए। स्मोकिंग करने से आप अपने परिवार, अपने बच्चों को सैकेंड हैंड/पैसिव स्मोकिंग के खतरे से बचा सकते हैं। स्मोकिंग से लंग केंसर  ...